फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM सिद्धरमैया बोले- 90 प्रतिशत कमीशन वाली है केंद्र सरकार, भाजपा विधायकों का हंगामा

Thu, 22 Feb 2018 06:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र की एनडीए सरकार को 90 प्रतिशत कमीशन वाली भ्रष्ट सरकार करार दिया है। सीएम के इस बयान के बाद कर्नाटक विधानसभा में भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया और सदन छोड़कर चले गए।

विज्ञापन


दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में एक जनसभा के दौरान कर्नाटक में 10 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार के काबिज होने की बात कही थी। जिसपर पलटवार करते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि केंद्र पर काबिज एनडीए सरकार 90 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार है।

विधानसभा में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा 'कर्नाटक में जब भाजपा की सरकार थी तो वह बेहद भ्रष्ट थी जबकि केंद्र की मौजूदा एनडीए सरकार 90 प्रतिशत कमीशन वाली बेहद भ्रष्ट सरकार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जल्द ही कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा और कांग्रेस के राज्य में आक्रमक प्रचार कर रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें