फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: स्वास्थ्य विभाग में 1000 नियुक्तियां, सीएम का दावा- डॉक्टरों समेत 5700 तबादलों में भ्रष्टाचार नहीं

Sat, 21 Feb 2026 05:02 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने साफ किया कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य भर्ती और ट्रांसफर में भ्रष्टाचार को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में अब सभी नियुक्तियां और ट्रांसफर काउंसलिंग के माध्यम से किए जा रहे हैं, ताकि हर प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो और कोई भी निजी एजेंट या रिश्वतखोरी इसमें शामिल न हो।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : Ani Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य भर्ती और ट्रांसफर में भ्रष्टाचार को खत्म करना है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में सभी नियुक्तियां और ट्रांसफर अब काउंसलिंग के माध्यम से किए जा रहे हैं ताकि पूरी पारदर्शिता बनी रहे। सीएम ने नए भर्ती हुए कर्मचारियों को चेतावनी दी कि किसी भी तरह के ट्रांसफर के लिए किसी के पास न जाएं और ट्रांसफर एजेंटों के जाल में फंसने से बचें।

विज्ञापन


कर्नाटक सीएम ने इस बात पर भी जोर दिया कि काउंसलिंग के जरिए अब तक लगभग 5,700 डॉक्टरों का ट्रांसफर किया जा चुका है। नई नियुक्तियां भी इसी प्रक्रिया से की जा रही हैं। किसी को भी पैसे देकर ट्रांसफर या भर्ती कराने का प्रयास नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- IYC Shirtless Protest: AI समिट में प्रदर्शन पर सियासत, पूर्व CM मायावती और जगन की नसीहत- देश की छवि न बिगाड़ें

सिद्धारमैया ने अपने अनुभव का किया जिक्र

विज्ञापन

इस दौरान सिद्धारमैया ने अपने अनुभव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने 40 साल से ज्यादा मंत्री, विधायक, विपक्षी नेता और मुख्यमंत्री के रूप में काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले यह समस्या इतनी ज्यादा नहीं थी, लेकिन अब ट्रांसफर एजेंटों की संख्या बढ़ रही है।

सीएम ने करीब 1000 कर्मचारियों को बांटे नियुक्ति पत्र 
बता दें कि सीएम सिद्धारमैया ने ये बातें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'अभय हस्त' में कही। इस मौके पर उन्होंने करीब 1,000 नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। सीएम ने इन कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि यह नौकरी सिर्फ पेशा नहीं है, बल्कि लोगों की सेवा का अवसर है। उन्होंने सभी से कहा कि इस विभाग में काम करते समय मानवता को प्राथमिकता दें, जाति या धर्म की नहीं।

ये भी पढ़ें:- केजरीवाल ने की गुजरात-पंजाब की तुलना: पूर्व CM का दावा- हर जगह AAP की आंधी, गुजरात में बुनियादी संरचना बदहाल

सिद्धारमैया ने अपने वादे पूरे करने की बात कही
इसके साथ ही सिद्धारमैया ने बताया कि सरकार ने लौटकर वादे के मुताबिक सभी खाली पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने का निर्णय लिया है। वर्तमान में 2.5 लाख से ज्यादा पद खाली हैं। विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस विभागों पर ध्यान दिया जा रहा है, क्योंकि ये जनता की सेवा के लिए आवश्यक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने स्वास्थ्य विभाग में मानवता और सेवा के लिए शामिल होने का निर्णय लिया है। यह सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी बचाने का काम है। इस कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले कर्मचारी अब विभाग में शामिल हो गए हैं और जनता की सेवा में योगदान देना शुरू करेंगे।

विज्ञापन


अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें