फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: CM ने फेक न्यूज से लड़ने के लिए फैक्ट फाइंडिंग यूनिट को दी मंजूरी; अधिकारियों को दिए निर्देश

Tue, 22 Aug 2023 03:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

Karnataka: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को एक राज्य स्तरीय फैक्ट चेक यूनिट की स्थापना को मंजूरी दे दी, जिसे आईटी/बीटी मंत्री प्रियांक खरगे से मदद मिलेगी।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को एक राज्य स्तरीय फैक्ट चेक यूनिट की स्थापना को मंजूरी दे दी, जिसे आईटी/बीटी मंत्री प्रियांक खरगे से मदद मिलेगी। यहां संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक में सिद्धारमैया ने कहा कि समाज में ध्रुवीकरण के पीछे फेक न्यूज मुख्य कारण है और यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने अधिकारियों को फर्जी खबरों पर अंकुश लगाने के लिए नियम बनाने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे से तीन स्तरों पर निपटा जाना चाहिए, जिसमें फर्जी खबरें फैलाने वाले सिंडिकेट की पहचान, फर्जी खबरों के प्रसार पर रोक और ऐसे दोषियों के लिए कड़ी सजा शामिल है। फैक्ट चेक यूनिट में एक निगरानी समिति, नोडल अधिकारी, एक तथ्यान्वेषी समिति और एक क्षमता निर्माण टीम शामिल होने की संभावना है। खरगे ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से किस तरह डीप फेक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए फर्जी खबरों की पहचान करना महत्वपूर्ण है और आश्वासन दिया कि आईटी/बीटी विभाग सहायता प्रदान करेगा। हालांकि, बाद के चरणों में इसे गृह विभाग के दायरे में आना चाहिए। राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने आग्रह किया कि आम आदमी को यह जागरूकता होनी चाहिए कि फर्जी खबरें फैलाना अपराध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें