फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UCC: कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार पर किया हमला, बोले- यूसीसी पर अनावश्यक विवाद पैदा किया जा रहा

Wed, 26 Jul 2023 06:22 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र इस मुद्दे हो हवा दे रहा है
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र इस मुद्दे हो हवा दे रहा है और एक अनावश्यक विवाद पैदा किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि वह अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करेंगे।

विज्ञापन


सिद्धारमैया ने उनसे मुलाकात करने आए एआईएमपीएलबी के एक प्रतिनिधिमंडल से कहा कि उनकी सरकार अल्पसंख्यक अधिकारों का दमन नहीं होने देगी। आगे कहा कि राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करेगी। इस बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। 

सीएम कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सीएम के गृह कार्यालय में एक चर्चा के दौरान, एआईएमपीएलबी सदस्यों ने यूसीसी के कार्यान्वयन के कारण मुसलमानों के अधिकारों और मुस्लिम पर्सनल लॉ को खतरे के बारे में चिंता व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले विधि आयोग ने केंद्र सरकार के प्रस्ताव को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि इस विविधतापूर्ण देश में यूसीसी का कार्यान्वयन संभव नहीं है।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य के हवाले से कहा गया कि अब केंद्र सरकार ने वर्तमान विधि आयोग से इस मामले की दोबारा समीक्षा करने को कहा है। तदनुसार, विधि आयोग जनता से राय एकत्र कर रहा है।

जवाब में सिद्धारमैया ने कहा कि हम समान नागरिक संहिता के मसौदे पर जवाब देंगे। हमारी सरकार कभी भी अल्पसंख्यक अधिकारों का दमन नहीं होने देगी। केंद्र सरकार चुनाव के मद्देनजर अनावश्यक विवाद पैदा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें