राज्य के कई हिस्से सूखे की चपेट हैं। ऐसे में राज्य के बिलागी जिले में मुख्यमंत्री के लिए सड़क पर पानी को बर्बाद किया गया। मुख्यमंत्री को धूल और गर्मी से बचाने के लिए उनके दौरे से पहले सड़कों पर दो से अधिक टैंकरों का पानी सड़क पर बहाया गया।
सिद्धारमैया को अपने राज्यव्यापी सूखाग्रस्त क्षेत्र के दौरे के तहत यहां संत कनकदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना था। सोमवार को घटना के बारे में पूछने पर सीएम ने कहा कि वह इस बारे में जिला कमिश्नर से पूछेंगे।
स्थानीय विधायक जेटी पाटिल ने सफाई दी है कि क्षेत्र में पीने की पानी की कोई कमी नहीं है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस घटना की आलोचना की है।