पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कहा कि लंकेश के परिवार ने SIT को 2 सप्ताह के भीतर मामला हल करने के लिए कहा है यदि ऐसा नहीं होता तो केस सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।
Her (#GauriLankesh) family asked SIT to solve the case within 2 weeks. If that doesn't happen it will be handed over to CBI: Karnataka CM pic.twitter.com/3fPrQJ8sRJ
— ANI (@ANI) September 8, 2017
पढ़ेंः- रविशंकर प्रसाद ने कहा- गौरी लंकेश की हत्या कर्नाटक सरकार की नाकामी
बेंगलुरू में हुई पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या मामले में एसआईटी ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए पुलिस आईजी बीके सिंह के नेतृत्व में SIT की टीम गठित कर दी गई है। वहीं बीते गुरुवार को कर्नाटक सरकार ने 21 सदस्यीय एसआईटी टीम के गठन की घोषणा करते हुए कहा था कि जल्द से जल्द अपराधियों का पता लगा लिया जाएगा।
पढ़ेंः-कर्नाटक सरकार का ऐलान, गौरी लंकेश हत्याकांड में क्लू देने वाले को मिलेंगे 10 लाख रुपये
बता दें कि हत्या के बाद से ही देश भर में माहौल गर्म है। बीते मंगलवार की रात पत्रकार गौरी लंकेश की बेंगलुरु के राजाराजेश्वरी नगर स्थित उनके आवास पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौरी लंकेश साप्ताहिक पत्रिका 'लंकेश पत्रिके' की संपादक थीं। वो अखबारों में कॉलम भी लिखती थीं।