फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'बंगलूरू को एयर कंडीशंड शहर कहा जाता है', कर्नाटक सीएम ने क्यों कही ये बात?

Sun, 28 Jun 2026 03:59 PM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार ने कहा है कि उन्हें खबर मिली है कि पान मसाला और गुटखे में नशा मिलाकर बेचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा पाया गया तो पान मसाला और गुटखे पर बैन लगा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
डीके शिवकुमार, उपमुख्यमंत्री कर्नाटक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कड़ी चेतावनी दी है कि अगर कर्नाटक में बिकने वाले किसी भी तरह के पान मसाले और गुटखे में थोड़ी भी मात्रा में नशीले पदार्थ पाए गए, तो उनकी बिक्री पर रोक लगा दी जाएगी। रविवार को बंगलूरू के कांतीरवा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के 31वें स्थापना दिवस समारोह और 'नशा मुक्त भारत अभियान' कार्यक्रम में बोलते हुए शिवकुमार ने ये बात कही। साथ ही सीएम ने बंगलूरू को एयर कंडीशंड शहर भी बताया। 
विज्ञापन


क्या बोले सीएम शिवकुमार
उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि पान मसाला, गुटखा, सुपारी से बने उत्पादों और ऐसी ही दूसरी चीजों में नशीले पदार्थ मिलाकर बाजार में बेचे जा रहे हैं। अगर यह सच है और इसे तुरंत नहीं रोका गया, तो कर्नाटक में सभी तरह के पान मसाला और गुटखा उत्पादों की बिक्री पर बैन लगा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, 'हमारा लक्ष्य नशा-मुक्त कर्नाटक बनाना है। इसीलिए हम ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। 'नशा मुक्त भारत' अभियान को आगे बढ़ाने के लिए मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। आप सभी इस मिशन के एंबेसडर हैं। नशीली दवाओं की लत को रोकना एक बड़ी चुनौती है, और हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि युवा पीढ़ी नशे की लत के जाल में न फंसे। यह हम सबकी जिम्मेदारी है। लोगों की जान बचाने जैसे नेक काम को चुनने के लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं।'
विज्ञापन


कर्नाटक में सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज देश की सबसे बड़ी हेल्थ साइंसेज यूनिवर्सिटी है और इसने सबसे ज्यादा डॉक्टर तैयार किए हैं। कर्नाटक में 70 मेडिकल कॉलेज हैं, जो भारत के किसी भी अन्य राज्य से ज्यादा हैं। मैं राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की स्थापना के लिए वीरप्पा मोइली का धन्यवाद करता हूं।

उन्होंने कहा कि मेडिकल शिक्षा सभी के लिए सुलभ होनी चाहिए। बंगलूरू का मौसम देश में कहीं और नहीं मिलता, इसीलिए इसे अक्सर 'एयर-कंडीशंड शहर' कहा जाता है। किसी भी दूसरे राज्य में कर्नाटक जितने अस्पताल नहीं हैं। कर्नाटक देश की मेडिकल राजधानी भी है। यूनिवर्सिटी को जल्द ही बंगलूरू दक्षिण जिले में इसके नए कैंपस में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें