फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर येदियुरप्पा वाली आडियो क्लिप फर्जी निकली तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा : कुमारस्वामी

Sat, 09 Feb 2019 10:40 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, बेंगलूरू
विज्ञापन
kumarswami and yediurappa
विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा कि प्रदेश सरकार को गिराने के बी एस येदियुरप्पा के खेल के बारे में उन्होंने जो आडियो टेप जारी किया है अगर वह नकली और मनगढ़ंत साबित हो जाता है तो वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे।

विज्ञापन


कुमारस्वामी ने येदियुरप्पा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने जदएस के एक विधायक को रिश्वत और अन्य प्रस्तावों के साथ लुभाने की कोशिश की। मुख्यमंत्री की आडियो क्लिप के बारे में येदियुरप्पा ने कहा था कि यह ऑडियो क्लिप 'नकली' और 'मनगढंत कहानी' है। 

दक्षिण कन्नड़ जिले के एक धार्मिक स्थान से कुमारस्वामी ने कहा कि मैं इस स्थान पर यह कह रहा हूं, अगर यह साबित हो जाता है कि यह येदियुरप्पा नहीं हैं, जिन्होंने इसके बारे में कहा था और यह नकली और कुमारस्वामी की मनगढ़ंत बात है तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा। 
विज्ञापन


कुमारस्वामी ने यह भी कहा कि जो लोग धर्मस्थल के संरक्षक भगवान मंजूनाथ के साथ खेल खेलते हैं वे उनके क्रोध को भड़काएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान मंजूनाथ स्वामी का नाम लेकर वह बच नहीं सकते हैं। उन्हें एक महीने के अंदर इस्तीफा देना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें