फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम कुमारस्वामी बोले- टीपू सुल्तान की जयंती पर अपने स्टैंड पर कायम है कर्नाटक सरकार

Wed, 14 Nov 2018 07:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
HD Kumaraswamy
विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि सरकार टीपू सुल्तान की जयंती के अपने स्टैंड पर कायम है। इसमें सरकार कोई बदलाव नहीं करेगी। बता दें कि कर्नाटक सरकार ने टीपू सुल्तान की जयंती को पूरे राज्य में धूमधाम से मनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने टीपू सुल्तान की जयंती पर विरोध प्रदर्शन किया है। जबकि जब राज्य में भाजपा सत्ता में थी तब भाजपा नेताओं ने टीपू सुल्तान की जयंती के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन


हालांकि जयंती के मौके पर सीएम एचडी कुमारस्वामी ने हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद भजापा ने उनसे सवाल पूछा है कि वह जयंती के मौके पर राज्य में हुए जश्न में शामिल क्यों नहीं हुए। इस पर कुमारस्वामी ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि वह हर समारोह में भाग लें। उन्होंने कहा कि वह डॉक्टर की सलाह पर आराम कर रहे थे। जबकि भाजपा का कहना है कि वह सरकार के जाने के डर से समारोह में शामिल नहीं हुए थे।  

बता दें कि कर्नाटक सरकार ने 18वीं सदी में मैसूर साम्राज्य के शासक रहे टीपू सुल्तान की जयंती मनाई है। भाजपा और कई हिंदू संगठनों द्वारा दी गई विरोध प्रदर्शन की धमकी के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच टीपू जयंती मनाई गई। टीपू को ‘‘धार्मिक रूप से कट्टर’’ करार देते हुए भाजपा की प्रदेश इकाई ने जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार से टीपू जयंती नहीं मनाने को कहा था। एहतियात के तौर पर कर्नाटक के कई जिलों में निषेधाज्ञा लागू की गई थी। 
विज्ञापन


इसके बाद टीपू जयंती समारोह की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए कुमारस्वामी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि प्रशासन में टीपू द्वारा किए गए प्रगतिशील उपाय, नवोन्मेष को लेकर उनकी कोशिशें सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि वह डॉक्टर की सलाह पर आराम कर रहे हैं। वह कार्यक्रम में हिस्सा लेने में अक्षम हैं। 

उन्होंने कहा कि इसका खास मतलब निकालना गैर-जरूरी है। यह भी सच्चाई से कोसों दूर है कि वह (मुख्यमंत्री) सत्ता गंवाने के डर से इसमें हिस्सा नहीं ले रहे। कुमारस्वामी की अगुवाई वाली कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के सत्ता में आने के बाद पहली बार टीपू जयंती मनाई गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें