कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव और रिश्तेदार एनआर संतोष ने आत्महत्या करने की कोशिश से इनकार किया है। उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ऐसी खबरें थी कि रमेश ने नींद की गोलियां खाकर खुदकुशी की कोशिश की और इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 31 वर्षीय संतोष ने कहा कि उन्होंने नींद की गोली आधी की जगह पूरी खा ली थी। इसके चलते वह नींद में थे।
अस्पताल से निकलने के बाद उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले मेरे चचेरे भाई की शादी थी और खाने की वजह से बदहजमी हो गई थी। गलती से दूसरी दवा खा ली। इसके ओवरडोज के चलते गहरी नींद में चला गया। इससे पत्नी चिंतित हो गई और अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसे लेकर लोग अटकलें लगाने लगे। उन्होंने कहा कि आमतौर पर जब उन्हें नींद नहीं आती है तो वह आधी गोली लेते हैं लेकिन उस दिन गलती से पूरी खा ली। हालां रमैया मेमोरियल अस्पताल ने अपने बयान में कहा कि उनकी हालत स्थिर है और उसके सभी पैरामीटर संतोषजनक है।