कर्नाटक में जहरीले बीज खाने के कारण कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर है। चामराजनगर में बच्चों की सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।
कर्नाटक में जहरीले बीज खाने से तबीयत बिगड़ने के चलते कई बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चामराजनगर जिले के इस मामले में स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि जहरीले बीज खाने से बीमार पड़ने वाले नौ बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि घटना चामराजनगर जिले के येरियूर गांव की है। बच्चों के माता-पिता महाराष्ट्र से गन्ने की फसल काटने कर्नाटक आए थे।
विज्ञापन
मारलेकायी खाने के बाद पेट दर्द और उल्टी
अस्पताल में बच्चों का इलाज करने वाले चिकित्सकों ने कहा, रविवार को कुछ बच्चों ने 'मारलेकायी' (अखरोट) खा लिया। बाद में उन्होंने उल्टी की। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें चामराजनगर के अस्पताल ले जाया गया।फिलहाल अस्पताल में बच्चों का इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।