21वीं सदी में भी अंधविश्वास लोगों के सिर चढ़ा हुआ है। एक युवक ने मुहर्रम के अवसर पर इमाम हुसैन की याद में ऐसा खौफनाक कांड किया कि लोग सहम गए। आरोप है कि एक युवक ने रीति-रिवाज के नाम पर अपने एक साल के मासूम बच्चे को केले के पत्तों में लपेटकर आग के अंगारों में लिटा दिया।
मामला कर्नाटक के कुंडगोल का है। जहां एक युवक ने अंधविश्वास में पड़कर मुहर्रम के दौरान अपने बच्चे को अंगारों में लिटाया। देश के विभिन्न हिस्सों से काफी संख्या में लोग इस परपंरा में भाग लेने के लिए आते हैं। यह ऐसा पहला मामला नहीं है, जहां अल्लाह को खुश करने के नाम पर बच्चे की सुरक्षा की परवाह किए बिना ऐसे अजीब रिवाजों का पालन किया जाता है। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ गांवों में बच्चे को छत से नीचे बिस्तर फेंके जाने का रिवाज है।
गौरतलब है कि हाल ही में, एक और अजीबोगरीब खबर प्रकाश में आयी थी, जिसमें तमिलनाडु के मदुरै जिले के मंदिर में परपंरा के नाम पर 15 दिनों तक लड़कियों को बिना कपड़ों के रहना होता है। लड़कियों को देवी के रूप में सजाया जाता है, लेकिन उनके शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं होता। इसमें 15 दिनों तक 7 या उससे अधिक लड़कियों को देवी के रूप में सजाया जाता है। उनकी पूजा की जाती है। लेकिन लड़कियों के शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं होता। हालांकि इस बार प्रशासन ने इस परंपरा के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए लड़कियों के शरीर को ढकने का आदेश दिया है।
Karnataka: One-yr-old child, wrapped in banana leaves, made to lie down on embers as ritual during Muharram in Dharwad's Kundgol near Hubli pic.twitter.com/Q1vfvpz48p
— ANI (@ANI) October 1, 2017