कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के बेटे राकेश सिद्दारमैया का शनिवार को निधन हो गया। उनका बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में इलाज चल रहा था।
राकेश अग्नाशय की परेशानी का ब्रुसेल्स यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में उपचार करा रहे थे। पेट में गंभीर दर्द के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाल ही में राकेश ने अपना 39वां जन्मदिन मनाया था।
बेटे के निधन की खबर पाकर सीएम सिद्दारमैया पत्नी पार्वती और छोटे बेटे यतींद्र के साथ बेल्जियम के लिए रवाना हो गए हैं।