कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा
- फोटो : ANI
कोरोना महामारी के मद्देनजर कर्नाटक सरकार ने दिसंबर 2021 तक जिला और तालुक पंचायत चुनाव नहीं कराने का फैसला किया है। सरकार ने कहा है कि चुनाव पर निर्णय अब दिसंबर के बाद लिया जाएगा। राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने इसकी जानकारी दी है।