फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक सरकार कैबिनेट विस्तार आज: कांग्रेस आलाकमान से 20 मंत्रियों के नामों को मंजूरी, कब होगा शपथ ग्रहण?

Mon, 03 Aug 2026 01:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।

सार

Karnataka Cabinet Expansion: कांग्रेस आलाकमान ने कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार और कई अहम नियुक्तियों को हरी झंडी दे दी है। सोमवार को 20 नए मंत्री शपथ लेंगे। किन-किन विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया जाएगा, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार को मंजूरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पद संभालने के दो महीने बाद सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार शाम 4:05 बजे बंगलूरू के लोक भवन में होगा। कांग्रेस आलाकमान ने जिन 20 नेताओं के नामों को मंजूरी दी है, उनमें कौन-कौन शामिल हैं, पढ़िए-
  • पीएम नरेंद्रस्वामी
  • शिवराज तंगडागी
  • रुद्रप्पा लमानी
  • केएस बसवंतप्पा
  • बी नागेंद्र
  • टी रघुमूर्ति
  • बीजेड जहीर अहमद खान
  • रिजवान अर्शद
  • संतोष लाड
  • मधु बंगारप्पा
  • पुट्टुरंगाशेट्टी
  • मनकला वैद्य
  • डॉ. अजय सिंह
  • एन चलुवराया स्वामी
  • केएम शिवलिंगे गौड़ा
  • एचसी बालकृष्ण
  • गायत्री शांतिगौड़ा
  • बसवराज रायारेड्डी
  • विजयानंद कशप्पनवर
  • लक्ष्मण सावदी


अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मुख्यमंत्री शिवकुमार को पत्र भेजकर बताया है कि कांग्रेस आलाकमान ने इन 20 नामों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


इन प्रमुख पदों के लिए भी नामों को मंजूरी
कांग्रेस आलाकमान ने जीएस पाटिल को कर्नाटक विधानसभा का अध्यक्ष और एएस पोनन्ना को विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। पार्टी ने सलीम अहमद को राज्य विधान परिषद का सभापति और उमाश्री को उपसभापति बनाने का भी फैसला किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कुणाल कामरा ने रद्द किए स्टैंड-अप शो, हिंदुत्ववादी संगठनों ने किया था विरोध; क्या है मामला?

डीके शिवकुमार ने 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उस समय उनके साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। इससे पहले 28 मई को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। कर्नाटक कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित कुल 34 सदस्य हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें