फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन-चार दिनों में येदियुरप्पा मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, जेडीएस-कांग्रेस के 'बागी' भी बनेंगे मंत्री

Sat, 25 Jan 2020 09:01 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, बंगलूरू
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार तीन-चार दिनों में किया जाएगा। विश्व आर्थिक मंच की बैठक में शिरकत करने के बाद दावोस से यहां आने पर उन्होंने दोहराया कि वह जद (एस)-कांग्रेस के अयोग्य करार दिए गए और उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर फिर से निर्वाचित हुए विधायकों को मंत्री बनाने का अपना वादा पूरा करेंगे। लेकिन, स्पष्ट कर दिया कि हारने वालों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


येदियुरप्पा ने कहा कि मैंने (राज्य के) हालिया दौरे के दौरान भी उनके (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) साथ चर्चा की थी। तीन-चार दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इस महीने सौ प्रतिशत हो जाएगा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली जाने की उन्हें कोई जरूरत नहीं है क्योंकि शाह से वह चर्चा कर चुके हैं और इसके लिए सहमति भी मिल चुकी है।

उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले कितने विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा, इस बारे में पूछे जाने पर येदियुरप्पा ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार होने पर आपको इस बारे में पता चल जाएगा। तब तक इंतजार कीजिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में राज्य में मुख्यमंत्री सहित 18 मंत्री हैं। अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें