फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: 25 मंत्रियों ने ली शपथ, मंत्रिमंडल में पहली बार बसपा विधायक भी शामिल

Wed, 06 Jun 2018 06:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक में बुधवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। कुमारस्वामी ने 23 मई को दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी जिसके बाद यह पहला मौका है जब मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया।

विज्ञापन

  
वर्नर वाजुभाई वाला ने जेडीएस, कांग्रेस बसपा सहित कुल 25 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। जेडीएस-कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार में जेडीएस के 9 मंत्री तो वहीं कांग्रेस के 14 मंत्रियों को शपथ दिलवाई गई।

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न विधानसभा का चुनाव दोनों दलों ने अलग-अलग लड़ा था और राज्य में खंडित जनादेश आया। उसके बाद दोनों दलों ने चुनाव बाद गठबंधन कर लिया और बहुमत की सरकार बना ली। इसमें भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। पहली बार मंत्रिमंडल में बसपा विधायक को जगह दी गई है जबकि एक निर्दलीय विधायक को भी कैबिनेट में शामिल किया गया। 
विज्ञापन


2019 की लड़ाई साथ लड़ेगे

बता दें कि कांग्रेस और जेडीएस ने 2019 का संसदीय चुनाव साथ मिलकर लड़ने का एलान किया है। दोनों दलों में चुनाव पूर्व गठबंधन बनाकर आम चुनाव लड़ने पर सहमति बनी है। दोनों दलों की संयुक्त घोषणा में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर फैसला बाद में किया जाएगा। 

Trending Videos
विज्ञापन

देखिए मंत्रियों की पूरी लिस्ट

 
 क्रमांक नाम पार्टी
1 डी के शिवकुमार कांग्रेस
2 आर वी देशपांडे कांग्रेस
3
केजे जॉर्ज
कांग्रेस
4 कृष्णा बायरे गौड़ा कांग्रेस
5 राजशेखर पाटिल कांग्रेस
6 शिवानंद पाटिल कांग्रेस
7 प्रियंका खड़गे कांग्रेस
8 यू.टी खादर कांग्रेस
9 जमीर अहमद खान कांग्रेस
10 पुत्तरंगा शेट्टी कांग्रेस
11 शिव शंकर रेड्डी कांग्रेस
12 जयमाला कांग्रेस
13 रमेश जरकिहोली कांग्रेस
14 वेंकटरामनअप्पा कांग्रेस
15 एच. डी. रेवन्ना  जेडीएस
16 जी टी देवेगौड़ा जेडीएस
17 बंडेप्पा काशेमपुर जेडीएस
18  सीएस पुत्तराजु जेडीएस
19 वेंकटराव नाडेगौड़ा जेडीएस
20 एसआर महेश जेडीएस
21 डीसी थामन्ना जेडीएस
22 एमसी मनागुली जेडीएस
23 एसआर श्रीनिवास जेडीएस
24 आर शंकर केपीजेपी
25 महेश बसपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें