मॉल की दूसरी मंजिल से कूदकर व्यक्ति ने दी जान
इस बीच एक अन्य मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 55 वर्षीय व्यक्ति ने बंगलूरू के एक मॉल की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शहर के उल्लाल उपनगर निवासी टीसी मंजूनाथ के रूप में हुई है। घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे मल्लेश्वरम स्थित मंत्री मॉल में हुई। उसकी जेब से मिले नोट में लिखा है कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।
पुलिस के मुताबिक, मंजूनाथ अचानक रेलिंग पर चढ़ा और कथित तौर पर दूसरी मंजिल से कूद गया। उसे तुरंत सुरक्षा गार्डों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, वह भारी कर्ज में डूबा हुआ था और अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान घाटे में चलने के कारण कर्ज नहीं चुका पा रहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।