फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटकः येदियुरप्पा बोले- कांग्रेस और जेडीएस के 'बागियों' को भाजपा में शामिल करो 

Sat, 30 Jun 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता बीएस येदियुरप्पा अभी भी सरकार बनाने की जुगत में जुटे हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार को हुई भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेडीएस और कांग्रेस के नाराज विधायकों को भाजपा में शामिल करने को कहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा, कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार के पांच साल पूरे होने से पहले ही सत्ता आएगी। येदियुरप्पा ने कहा कि लोग किसी भी तरह से भाजपा को सत्ता में लाना चाहते हैं। उन्होंने चुनाव में हमें अपना समर्थन दिया था। इसके साथ ही येदियुरप्पा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह 2019 में पीएम मोदी को फिर से सत्ता में लाने के लिए जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन से नाराज चल रहे नेताओं से मिलकर उन्हें भाजपा में शामिल करें। 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया की सरकार राज्य में बनाने को लेकर वह जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाएंगे। बल्कि संयम से अपनी रणनीति पर काम करेंगे। बजट पेश होने तक इंतजार करेंगे और उसके बाद कोई कदम उठाएंगे। बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनावों के बाद यह पार्टी की पहली कार्यकारिणी बैठक हुई। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों को लेकर बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि गठबंधन में कई ऐसे विधायक हैं जो भाजपा में शामिल होने को तैयार हैं। साथ ही उन्होंने जेडीएस-कांग्रेस के गठबंधन को भी अपवित्र करार दिया। येदियुरप्पा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 28 लोकसभा सीटों में 25 पर भाजपा की जीत तय करने की दिशा में काम करें। 
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें