फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटकः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले- टीपू समर्थक नहीं, राम भजन गाने वाले यहां रहेंगे

Wed, 15 Feb 2023 02:28 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

कतील ने कहा कि 'राज्य के लोगों को सोचना चाहिए कि वह भगवान राम और हनुमान के भक्तों को चाहते हैं या फिर टीपू के वंशजों को। 
विज्ञापन
कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कर्नाटक की राजनीति में टीप सुल्तान एक बड़ा मुद्दा है। अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने टीपू सुल्तान को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिस पर विवाद हो सकता है। कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने एक जनसभा के दौरान कहा कि 'हम भगवान राम और हनुमान के भक्त हैं। हम टीपू के वंशज नहीं हैं। हमने टीपू के वंशजों को वापस भेज दिया है इसलिए मैं येलाबुरगा के लोगों से पूछता हूं कि क्या वह हनुमान की पूजा करेंगे या फिर टीपू सुल्तान के भजन गाएंगे'?

विज्ञापन


कतील ने कहा कि 'राज्य के लोगों को सोचना चाहिए कि वह भगवान राम और हनुमान के भक्तों को चाहते हैं या फिर टीपू के वंशजों को। मैं भगवान हनुमान की धरती से चुनौती देता हूं कि जो लोग टीपू को प्यार करते हैं, उन्हें यहां नहीं रहना चाहिए। जो लोग भगवान राम के भजन गाते हैं और भगवान हनुमान के समर्थक हैं, वहीं यहां रहने चाहिए'।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें