फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक कांग्रेस में अंदरूनी कलह की अटकलें तेज, BJP नेता विजयेंद्र बोले- इस दिवाली होगा बड़ा धमाका

Wed, 30 Jul 2025 06:25 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के भीतर घमासान तेज हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने दावा किया कि कांग्रेस दो गुटों में बंट चुकी है और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया विधायकों का भरोसा खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के गलियारों से मिल रही खबरें बताती हैं कि इस दिवाली कांग्रेस में बड़ा राजनीतिक धमाका हो सकता है।

विज्ञापन
कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में अंदरूनी कलह को लेकर अटकलें लगातार तेज होती जा रही है। ऐसे में राज्य की सियासत में गर्माहट तब ज्यादा तेज हो गई जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कर्नाटक सरकार को लेकर एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार अंदरूनी कलह से जूझ रही है और पार्टी दो गुटों में बंट चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अब विधायकों का भरोसा खो चुके हैं और पार्टी में जबरदस्त खींचतान मची है।

विज्ञापन


इस दिवाली बड़ा धमाका- विजयेंद्र
विजयेंद्र ने आगे कहा कि हम पहले से कह रहे हैं कि इस दिवाली कांग्रेस में बड़ा धमाका होगा। हमें सत्ता के गलियारों से जो खबरें मिल रही हैं, वो साफ कहती हैं कि कांग्रेस पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रूस-यूक्रेन का युद्ध अब भले ही रुक जाए, लेकिन कांग्रेस का अंदरूनी युद्ध अब शुरू हो रहा है।

ये भी पढ़ें:- भारत ने फिर रचा इतिहास: इसरो-नासा का मिशन 'निसार' लॉन्च, अंतरिक्ष से पृथ्वी की करेगा निगरानी
विज्ञापन


कर्नाटक सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
इसके साथ ही भाजपा नेता विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कई विधायक सीएम से नाराज हैं, क्योंकि उन्हें विकास कार्यों के लिए तवज्जो नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि कुछ विधायक डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और कुछ एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को और कुछ चाहते हैं कि सिद्धारमैया ही बने रहें। इस वजह से कांग्रेस में ‘वर्टिकल स्प्लिट’ यानी सीधा विभाजन हो गया है।

ये भी पढ़ें:- Rajya Sabha: जयशंकर ने राहुल को बताया 'चाइना-गुरु', कहा- कुछ लोग चीनी राजदूत से ट्यूशन लेकर देते हैं ज्ञान

सिद्धारमैया कर रहे विधायकों को मनाने की कोशिश

विज्ञापन

इसके साथ ही भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री ने विधायकों को मनाने के लिए उनके क्षेत्रों में ₹50 करोड़ की विकास योजनाओं की घोषणा की है, लेकिन अब तक पैसे जारी नहीं हुए हैं। बता दे ंकि कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलाव की अटकलें तब से चल रही हैं जब से सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच पावर शेयरिंग फॉर्मूले की चर्चा तेज हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें