फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: सीएम सिद्धारमैया के अमावस्या कहने पर भड़के भाजपा सांसद सूर्या, बोले- ये उनकी तुष्टिकरण की कोशिश

Thu, 23 Oct 2025 02:52 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के बयान पर, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, 'मुख्यमंत्री के बेटे ने संकेत दिया है कि उनके पिता का समय समाप्त हो गया है।'
विज्ञापन
सीएम सिद्धारमैया / तेजस्वी सूर्या, भाजपा सांसद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया पर पलटवार किया है। दरअसल सीएम सिद्धारमैया ने हाल ही में अपने एक बयान में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या पर निशाना साधते हुए उन्हें अमावस्या कह दिया था। अब इसे लेकर तेजस्वी ने पलटवार किया है और कहा है कि सीएम शायद उन लोगों को खुश करना चाहते हैं, जो अपनी खुशियों के लिए चांद देखते हैं। 
विज्ञापन


'आईटी मंत्री संघ पर प्रतिबंध लगाने में व्यस्त हैं'
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, 'मुख्यमंत्री मुझ पर निजी हमले कर रहे हैं, इससे उनके पद को शोभा नहीं देता। पूर्णिमा हो या अमावस्या, धूप खिली रहती है। शायद यह उन लोगों के को खुश करने की कोशिश है जो अपनी खुशियों के लिए चांद देखते हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि 'एक भी सड़क गड्ढों से मुक्त नहीं है। शहर में एक किलोमीटर की भी अच्छी सड़क नहीं है और ये सरकार कचरा मुक्त शहर देने में असमर्थ है। हाल ही में शहर में दुष्कर्म की तीन घटनाएं हुईं। कर्नाटक से 15 अरब डॉलर का निवेश चला गया और राज्य के आईटी मंत्री संघ पर प्रतिबंध लगाने में व्यस्त हैं।'

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के बयान पर, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, 'मुख्यमंत्री के बेटे ने संकेत दिया है कि उनके पिता का समय समाप्त हो गया है। कर्नाटक में चुपचाप कुर्सी का खेल चल रहा है। यह सरकार सत्ता में वापस नहीं आएगी। साथ ही, प्रियांक खरगे को राज्य से निवेश खोने के सवालों पर जवाब देना चाहिए।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: 'नीतीश बनाम तेजस्वी' हुआ बिहार चुनाव, कितनी चुनौती दे पाएंगे राजद नेता

सिद्धारमैया ने क्या कहा था
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को अपने एक बयान में कहा, 'हमें केंद्र सरकार से एक रुपया भी नहीं मिलता। मुंबई और दिल्ली के अलावा, हम सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं; शहर में रहने वाले लोगों को पता होना चाहिए कि कर्नाटक केंद्र को जो भी रुपया देता है, उसमें से हमें टैक्स के तौर पर सिर्फ 14-15 पैसे ही वापस मिलते हैं। क्या यह काफी है?'

सीएम ने आरोप लगाया कि अगर राज्य सरकार ज्यादा पैसे मांगती है तो मामले का राजनीतिकरण किया जाता है। जीएसटी दरें घटाने पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि 'वे (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगाकर कह रहे हैं कि यह दिवाली का गिफ्ट है। क्या यह इंसाफ है? 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, 'लोग बीजेपी को वोट देते हैं, लेकिन पार्टी नेताओं ने कर्नाटक के साथ हुए अन्याय पर कभी सवाल नहीं उठाया और न ही राज्य को मिलने वाले ज्यादा फंड की मांग की। दक्षिण के सांसद (तेजस्वी) सूर्या हैं, मैं उन्हें 'अमावस्या' कहता हूं। यहां तक कि दूसरी सांसद शोभा करंदलाजे, उन्होंने भी इस मामले में कभी मुंह नहीं खोला।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें