कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पाटिल के बाद अब भाजपा विधायक अपाचू रंजन ने सोमवार को देश विरोधी नारे लगाने वाले को देखते ही गोली मारने या पाकिस्तान भेज देने की मांग उठाई। इससे पहले पाटिल ने भी रविवार को ऐसी ही मांग उठाई थी।
रंजन ने कोडागू के सोमवारपेट में कहा, कहा, हमारे देश में रहते हैं, यहां का खाते व पीते हैं और पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हैं। ऐसे लोगों को या तो पाकिस्तान भेज देना चाहिए या फिर देखते ही गोली मार दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा, इनके प्रति किसी को हमदर्दी भी नहीं दिखानी चाहिए और ना ही इनके पक्ष में मुकदमा लड़ना चाहिए। यहां पिछले हफ्ते पाकिस्तान समर्थित नारे लगाने वाली अमूल्या लियोना पर देशद्रोह लगाया गया है और इसे न्यायिक हिरासत में रखा गया है।
वहीं, कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पाटिल ने रविवार को कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले को लेकर बात करेंगे और ऐसे लोगों को देखते ही गोली मारने का कानून बनाने की मांग रखेंगे।