फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक के BJP नेता बोले- भारत में ब्राह्मण भी खाते थे बीफ, विवाद बढ़ने पर बयान से किया किनारा

Wed, 07 Jun 2017 11:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
BJP leader vaman acharya - फोटो : file photo
विज्ञापन
कर्नाटक के बीजेपी नेता वामन आचार्य के एक बयान ने पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है। एक कन्नड़ टीवी न्यूज चैनल पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान देश बनने से पहले भारत के ब्राह्मण भी बीफ खाया करते थे। अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक बयान पर विवाद बढ़ने पर उन्होंने इससे किनारा कर लिया। कर्नाटक बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं सीटी रवि और गो मधुसूदन ने आचार्य के बयान की निंदा की है।
विज्ञापन


यह था वामन का बयान
कृषि प्रधान देश बनने से पहले भारत में बीफ सहित कई पशुओं का मांस खाया जाता था। ऐसे कई उदाहरण हैं जिनसे पता चलता है कि ब्राह्मणों सहित कई समुदाय के लोग गाय का मांस भी खाते थे। वामन में यह बयान स्लॉटर हाउस के लिए पालतू पशुओं की खरीद-फरोख्त की बिक्री पर लगी रोक पर चर्चा के दौरान दिया था। उन्होंने कहा था कि आज भी भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में गाय का मांस खाया जाता है।

बयान पर विवाद बढ़ने पर आचार्य ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि, मैं इस मुद्दे पर किसी प्रकार का विवाद नहीं चाहता हूं, इसलिए अपनी बात वापस ले रहा हूं। मैं चाहता हूं कि इस मामले को तूल न दिया जाए और यहीं खत्म कर दिया जाए। मैं नही चाहता हूं कि मेरे वजह से मेरी पार्टी को किसी भी प्रकार की मुसीबत या नुकसाल उठाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें