तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई
- फोटो : एएनआई
रेणुकाचार्य ने पूछा- क्या अन्नामलाई एक बड़े नायक हैं
उन्होंने कहा, 'जिन नेताओं को कोई व्यावहारिक ज्ञान नहीं था, जिन्होंने ग्राम पंचायत चुनाव भी नहीं जीता था, वे हमारा मार्गदर्शन कर रहे थे।' उन्होंने कहा, 'तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई, जो कर्नाटक में पार्टी के चुनाव सह-प्रभारी थे, यहां आए और हमें मार्गदर्शन दे रहे थे।' उन्होंने पूछा, 'क्या अन्नामलाई एक बड़े नायक (हीरो) हैं? वह यहां आए थे और पोज दे रहे थे... पूर्व मुख्यमंत्रियों येदियुरप्पा और बसवराज बोम्मई को किसी ऐसे व्यक्ति की बात सुननी पड़ी जो उन्हें सलाम करता था (अन्नामलाई ने अतीत में कर्नाटक में आईपीएस अधिकारी के रूप में कार्य किया था)।'