फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnatak: भाजपा ने राज्य सरकार पर राज्यपाल का फोन टैप करवाने का आरोप लगाया, गृह मंत्री ने ने दी सफाई

Thu, 29 Jan 2026 04:32 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्नाटक की राजनीति में सरकार और विपक्ष का लड़ाई राज्यपाल से हट नहीं रही है। अब भाजपा ने राज्य सरकार पर राज्यपाल के फोन को टैप करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
जी परमेश्वर, गृह मंत्री, कर्नाटक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की राजनीति में उथल-पुथल लगातार जारी है। विपक्षी भाजपा और राज्य सरकार में लगातार राज्यपाल को लेकर लड़ाई हो रही है। अब भाजपा ने राज्य सरकार पर राज्यपाल थावरचंद गहलोत का फोन कॉल टैप करने का आरोप लगाया है। लेकिन राज्या के  गृह मंत्री जी परमेश्वर ने इन आरोपों का खंड़न किया है। उन्होंने कहा कि फोन टैपिंग की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने राज्य विधानसभा में भाजपा के इस आरोप पर कहा कि भगवा पार्टी के नेताओं का आरोप ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस वही कर रही है जो भाजपा ने पहले किया था। हमने न तो किसी का फोन टैप किया है और न ही हम भविष्य में ऐसा करेंगे। साथ ही, इसकी कोई जरूरत भी नहीं है।

राज्यपाल ने हाल ही में विधानमंडल में अपने भाषण को सिर्फ तीन लाइनों में खत्म कर दिया था। इस पर विधानसमंडल में भारी बवाल हुआ था। इसी पर चर्चा के दौरान, कर्नाटक के कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एच के पाटिल ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे गहलोत को केंद्र से फोन पर निर्देश मिल रहे हैं।

एच के पाटिल के इसी बयान पर भाजपा ने कहा कि मंत्री के बयान से संकेत मिलता है कि राज्यापाल के फोन टैप किए जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें