फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: सुबह की सैर पर निकली महिला पर पालतू कुत्ते ने अचानक किया हमला; चेहरे, गर्दन और सिर पर लगे 50 टांके

Fri, 30 Jan 2026 06:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।

सार

Karnataka: बंगलूरू में एक महिला पर पालतू कुत्ते ने गणतंत्र दिवस की सुबह अचानक हमला किया और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला को बचाने आए राहगीर पर भी कुत्ते ने हमला किया। महिला के चेहरे, गर्दन और पैरों पर 50 से अधिक टांके लगे। जांच जारी है। क्या हुआ पूरा मामला, पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
आवारा कुत्ते (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू के होसुर सरजापुर रोड (एचएसआर) लेआउट में 26 जनवरी को सुबह की सैर पर निकली एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जब उसके ऊपर एक पालतू कुत्ते ने हमला किया। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 6:54 बजे टीचर्स कॉलोनी में घायल के घर के सामने हुई।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कुत्ता के मालिक की पहचान अमरेश रेड्डी के रूप में हुई है। महिला शालिनी दुबे पर पालतू कुत्ते ने अचानक हमला किया और उसके गले, चेहरे, हाथों और पैर को काट लिया। उन्हें गंभीर चोटें आईं, इसलिए उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

ये भी पढ़ें: 'क्या मनरेगा की हत्या के बाद RTI की बारी?', कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार से पूछा सवाल
विज्ञापन

 
महिला को लगाए गए 50 से अधिक टांके
महिला का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उसे व्यापक चिकित्सा देखभाल की जरूरत थी। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के चेहरे, गर्दन और सिर पर पचास से अधिक टांके लगा गए। अस्पताल के कर्मचारी उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। महिला का अभी उपचार जारी है। 

बचाने आए राहगीर पर भी किया कुत्ते ने हमला
घटना के दौरान एक राहगीर महिला को बचाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन कुत्ते ने उसे भी काट लिया। राहगीर की चोटों के बारे में सार्वजनिक रूप से जानकारी नहीं मिली है। लेकिन घटना के बाद दोनों चिकित्सा मदद दी गई। 

महिला के पति ने दर्ज कराई शिकायत
हमले के बाद महिला के पति ने एचएसआर लेआउट थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने कुत्ते के मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है, ताकि घटना के असली कारणों का पता लगाया जा सके।  

ये भी पढ़ें: महमूद गजनी को 'भारतीय लुटेरा' कहने पर विवाद, भाजपा ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी पर किया तीखा हमला

चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही पुलिस
अधिकारियों ने चश्मदीदों के बयान दर्ज करना और सबूतों की समीक्षा करना शुरू कर दिया है, ताकि घटनाओं का स्पष्ट क्रम स्थापित किया जा सके। अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि कुत्ते के मालिक के खिलाफ कौन सी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों में खौफ का माहौल
इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है। कई लोग आवासीय क्षेत्रों में पालतू जानवरों से सुरक्षा को लेकर मालिकों की जिम्मेदारियों पर सवाल उठा रहे हैं। महिला अभी भी अस्पताल में भर्ती है और जांच जारी है।

एचएसआर लेआउट पुलिस ने अमरेश रेड्डी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023  की धारा 117(3), 125, 291 के तहत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें