फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: वीडियो कॉल, ऑडियो क्लिप और फिर महिला की मौत? पति के कथित अफेयर की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Sun, 26 Jul 2026 04:23 PM IST
शिवम गर्ग आईएएनएस, बंगलूरू

सार

बंगलूरू में 26 वर्षीय महिला ने पति से वीडियो कॉल पर बातचीत के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस पति के कथित अफेयर संबंध समेत मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के परप्पना अग्रहरा इलाके में 26 वर्षीय एक महिला ने रविवार तड़के कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच के अनुसार, महिला ने यह कदम पति से वीडियो कॉल पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया। पुलिस मामले में पति के कथित अफेयर संबंध समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मामला क्या है?

मृतका की पहचान सानिका गौड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सानिका ने कथित तौर पर पति शरण गौड़ा से वीडियो कॉल पर बात की थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह पति के कथित अफेयर संबंध को लेकर परेशान थीं।

पुलिस जांच में अब तक क्या सामने आया?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शरण गौड़ा ने कथित तौर पर सानिका को अपनी किसी दूसरी महिला के साथ हुई बातचीत की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी। ऑडियो सुनने के बाद सानिका ने पति से इस बारे में बात की। इसके बाद कॉल समाप्त होने पर उन्होंने अपने मायके स्थित रायसांद्रा इलाके के घर में कथित तौर पर छत के पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।

घटना के समय घर में कौन मौजूद था?

पुलिस के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब सानिका का सात महीने का बच्चा भी घर में मौजूद था। उनके भाई ने कमरे में जाकर शव देखा, जिसके बाद घटना की जानकारी सामने आई। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार तड़के करीब तीन बजे हुई। सानिका और शरण गौड़ा की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। प्रसव के बाद देखभाल के लिए सानिका अपने मायके में रह रही थीं।

मामले में पुलिस क्या जांच कर रही है?

जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि क्या शरण गौड़ा के कथित विवाहेतर संबंध के कारण दंपति के बीच विवाद हुआ था और क्या इसी वजह से यह घटना हुई। परप्पना अग्रहरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेंट जॉन्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें