फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru Road Accident: बंगलूरू के हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, एसयूवी और मोटरसाइकिल की टक्कर में सात की मौत

Fri, 13 Feb 2026 09:46 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

बंगलूरू के होसकोटे के पास हाईवे पर शुक्रवार सुबह एसयूवी ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। नियंत्रण खोने के बाद एसयूवी एक कैंटर और अन्य कार से टकराई। इस भयानक मल्टी-व्हीकल हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू की सड़कों पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बंगलूरू के होसकोटे के पास शुक्रवार सुबह एक भयानक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह हादसा एम सत्यवर गांव के पास होसकोटे-डाबास्पेटे नेशनल हाईवे पर हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, होसकोटे से देवनहली की ओर जा रही एक एसयूवी ने पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती टक्कर के बाद एसयूवी का चालक नियंत्रण खो बैठा और एक कैंटर वाहन से टकरा गया। इसके बाद एक और कार भी हादसे में फंस गई। 

ये भी पढ़ें:- TN: चुनाव से पहले तमिलनाडु सरकार की महिलाओं को बड़ी सौगात, 1.31 करोड़ लाभार्थियों को भेजे 5000-5000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में सात लोगों की मौत हो गई

जानकारी के अनुसार हादसे में एसयूवी और मोटरसाइकिल पर सवार छह लोग और मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के बंगलूरू के कोथनूर के रहने वाले होने की आशंका है, लेकिन उनकी पहचान अभी तक पक्की नहीं हो पाई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- Vande Mataram: 'हमारा सिर कट जाए, हम इन पंक्तियों को नहीं गाएंगे', वंदे मातरम पर मौलाना साजिद रशीदी का बयान

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें