फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने 39 लोगों को किया गिरफ्तार, 55.80 करोड़ की नशीली दवाएं जब्त

Mon, 10 Aug 2026 03:42 PM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, बंगलूरू

सार

कर्नाटक पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाकर 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें आठ विदेशी नागरिक, 21 दूसरे राज्यों के लोग और 10 स्थानीय निवासी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में एमडीएमए, कोकीन, हाइड्रो गांजा, गांजा, अफीम और मॉर्फिन समेत बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए गए।
विज्ञापन
कॉलेज छात्रों को बेचते थे ड्रग्स, पुलिस ने 39 को दबोचा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बंगलूरू पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में आठ विदेशी नागरिक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 55.80 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त की हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई मिशन राइज के तहत 'बेडा ब्रो' कार्यक्रम और बंगलूरू सिटी पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। बंगलूरू सिटी पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि मिशन राइज के तहत बंगलूरू और अन्य राज्यों दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और केरल के अलग-अलग स्थानों से 55 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स जब्त की गई हैं।

देशभर से लोगों की हुई गिरफ्तारियां
पुलिस ने बताया कि जब्त नशीले पदार्थों में एमडीएमए, हाइड्रो गांजा, कोकीन और गांजा शामिल हैं। उन्होंने कहा, "इस कार्रवाई में 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें आठ विदेशी, 21 अन्य राज्यों के और 10 स्थानीय लोग हैं। यह शहर पुलिस की 16 इकाइयों, जिसमें सीसीबी भी शामिल है, की ओर से की गई बड़ी कार्रवाई है।"
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान 39 आरोपियों ने बताया कि वे विदेशों, दूसरे राज्यों और कर्नाटक के भीतर अज्ञात सप्लायरों से कम कीमत पर प्रतिबंधित नशीले पदार्थ खरीदते थे। इसके बाद इन्हें आम लोगों और कॉलेज छात्रों को ज्यादा कीमत पर बेचकर जल्दी मुनाफा कमाते थे।

भारी मात्रा में नशीले पदार्थ हुए बरामद
पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, जब्त नशीले पदार्थों में 21 किलो 641 ग्राम एमडीएमए, 738 ग्राम कोकीन, 4 किलो 493 ग्राम हाइड्रो गांजा, 184 किलो 625 ग्राम गांजा, 1 किलो 65 ग्राम अफीम और 25 ग्राम मॉर्फिन शामिल है। इसके अलावा 17 लाख रुपये नकद, 22 मोबाइल फोन और पांच दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अलग-अलग तारीखों में अदालतों के सामने पेश किया गया। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को नशीले पदार्थ सप्लाई करने वाले अज्ञात लोगों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें