फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: हिंदू लड़की से बात करना पड़ा मुस्लिम लड़के को भारी, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की पिटाई

Wed, 05 Apr 2023 12:27 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक

सार

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का समूह युवक के लड़की से बात करने की सूचना मिलने के बाद बस में सवार हो गया। यात्रियों के सामने उसकी पिटाई करने से पहले उन्होंने उसे बस से बाहर खींच लिया।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कन्नड़ जिले के उजिरे के पास एक बस में यात्रा के दौरान एक हिंदू महिला मित्र से बात करने पर एक मुस्लिम युवक पर लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पीड़ित की पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद जाहिर के रूप में हुई है। संदेह है कि इस घटना के पीछे बजरंग दल के कार्यकर्ता है। 

बस से बाहर खींचकर की पीटाई

सूत्रों के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का समूह युवक के लड़की से बात करने की सूचना मिलने के बाद बस में सवार हो गया। यात्रियों के सामने उसकी पिटाई करने से पहले उन्होंने उसे बस से बाहर खींच लिया। बाद में लोगों ने घायल युवा को अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एसडीपीआई नेताओं ने अस्पताल में पीड़िता से मुलाकात की और पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें