फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रुकवाई पब पार्टी, कॉलेज छात्र कर रहे थे जश्न

Tue, 26 Jul 2022 03:07 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर

सार

दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज का भी मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इसके बाद छात्र भी पब से चले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मंगलौर में कथित रूप से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पब में चल रही पार्टी रुकवाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात कुछ लोग पब में प्रवेश कर गए और वहां पार्टी रोकने को कहा। पुलिस सूत्रों ने बताया, कार्यकर्ताओं ने पब में घुसकर आरोप लगाया कि शराब के नशे में धुत छात्र फेयरवेल पार्टी के नाम पर लोगों से अभद्र व्यवहार कर रहे थे। 

विज्ञापन


इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज का भी मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इसके बाद छात्र भी पब से चले गए। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। 

मंगलुरू पुलिस कमिश्नर एन शशि कुमार ने बताया, सोमवार रात करीब नौ बजे पांच से छह लड़के रीसायकिल रेस्तरां में गए थे और उन्होंने किसी संगठन से होने का दावा किया। उन्होंने बताया कि छात्रों ने वहां मौजूद बाउंसरों से यह सत्यापित करने के लिए कहा कि क्या पब में शराब पीने वाले लड़के नाबालिग हैं, क्योंकि 21 वर्ष से कम उम्र के किसी व्यक्ति द्वारा शराब का सेवन कानून का उल्लंघन है। बाउंसर ने मैनेजर से बात की। इसके बाद कुछ छात्रों को बाहर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें