फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: मांड्या जिले के पास बस नहर में गिरी, 25 लोगों की मौत, कई घायल

Sat, 24 Nov 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक में एक भयंकर हादसा हुआ है। मांड्या जिले के पास वीसी कनाल नहर में बस गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोग नहर में से लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि इस हादसे में 25 लोग मारे गए हैं। परमेश्वर ने कहा कि मुझे यकीन है चालक ठीक से गाड़ी चला नहीं रहा था। मैं कुछ और इनपुट से मैं इसका पता लगा लूंगा। 

विज्ञापन




प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मांड्या जिले में कावेरी नदी से निकलने वाली वीसी नहर में एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर जा गिरी। इस घटना में लोगों को संभलने का समय भी नहीं मिला और सब पानी में डूबने लगे। फिलहाल बस में सवार 15 लोगों की मौत की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


मृतकों का यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। मौके पर पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के अलावा अन्य लोग भी मदद व बचाव में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक युवक चलती बस से कूद गया जिसकी वजह से वो बच गया। पुलिस के अनुसार फिलहाल वो युवक सदमे में है, सही होने पर उस से बस में सवार लोगों की संख्या का पता किया जाएगा क्योंकि सिर्फ उसी से बस में सवार लोगों की संख्या की जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के तुरंत बाद आसपास के लोग फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और रस्सी की सहायता से लोगों को नहर से बाहर निकालने का कार्य शुरू कर दिया। जानकारी पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची जिसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें