कर्नाटक विधानसभा चुनाव का मुख्य मुद्दा है भ्रष्टाचार। कांग्रेस पार्टी बीजेपी को बेल्लारी के रेड्डी बंधुओं का करीबी बताकर भ्रष्टाचार की हिमायती बताने में लगी है वहीं बीजेपी नेता को कर्नाटक चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। अब वह न तो चुनाव प्रचार में शिरकत कर सकेंगे औ न ही वोट डाल सकेंगे।
यह भी पढ़ें:
कर्नाटक विधानसभा चुनाव: भाजपा का खनन माफिया रेड्डी बंधुओं और श्रीरामुलू पर जोर, पुराने नेता भुलाए गए
बता दें कि जनार्दन रेड्डी ने सुप्रीम कोर्ट से अपने भाई जो बेल्लारी से चुनाव लड़ रहे हैं उनकी प्रचार के लिए इजाजत मांगी थी। जिसे आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया है। यही नहीं सर्वोच्च अदालत ने रेड्डी के बेल्लारी में दाखिल होने पर लगाए गए प्रतिबंध को भी जारी रखा है।
यही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उनके वोट देने पर भी रोक लगा दी है। ज्ञात हो कि जनार्दन रेड्डी ने भाई जी. सोमशेखर रेड्डी चुनाव लड़ रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने बेल्लारी जाकर प्रचार करने और वोट डालने की अनुमति मांगी थी। जस्टिस ए.के सीकरी और जस्टिस अशोक भूषण की बेंच ने उनकी किसी भी मांग को नहीं माना और याचिका खारिज कर दी है।