फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस में सिर 'फुटौव्वल', बीजेपी ने ली चुटकी

Mon, 16 Apr 2018 02:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन
 कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 12 मई को होने हैं। कांग्रेस पार्टी यहां अपनी बची खुची मिल्कियत को बचाने के लिए जी जान से लगी हुई है वहीं बीजेपी एक बार फिर देश से कांग्रेस के सफाये के नारे के साथ मैदान मे उतर रही है। कांग्रेस पार्टी ने कल जैसे ही 218 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की वैसे ही पार्टी में हंगामा शुरू हो गया है। टिकट बंटवारे को लेकर मंगलूरू में कांग्रेस के कार्यकर्ता सुबह से ही पार्टी के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


 वहीं बगावती नेताओं के सुर भी तेज होने लगे हैं। यही नहीं कई नाराज नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देने की धमकी तक दे डाली है। जबकि के पार्टी के कुछ नेताओं के बेटे को टिकट दिए जाने का भी पार्टी में विरोध हो रहा है।  इस लिस्ट में खास बात यह है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सीट का निर्धारण होना। सिद्धारमैया ने ट्वीट कर उत्तरी कर्नाटक के बदामी क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद किया है।

 उन्होंने ट्वीट कर अपने प्रशंसको को थैंक्स कहा है और लिखा है कि मैंने सोचा है कि मैं चामुंडेश्वरी सीट से ही चुनाव लड़ूंगा। बता दें कि कि 224 विधानसभा सीटों के लिए 12 मई को चुनाव होंगे और परिणाम 15 मई को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन

कांग्रेस में परंपरा रही है परिवार वालों को टिकट देने की

- फोटो : ANI
 बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा कि कांग्रेस में परंपरा रही है परिवार वालों को टिकट देने की, उन्होंने इस बार भी ऐसा ही किया है।  गौड़ा ने आगे कहा कि इस चुनाव में भी कांग्रेस ने किसी नए चेहरे को प्रमोट नहीं किया है। सदानंद गौड़ा ने कहा कि हां, हमलोग भी नेताओं के परिवार वालों को टिकट देते हैं लेकिन वह मामले अपवाद ही होते हैं।  

कांग्रेस की लिस्ट पर कर्नाटक की हंगल, मायाकोंडा, जगलुर, तिप्तुर, कुनिगल, कोलार, कोल्लेगल, बेलूर, बदामी, कित्तूर, नेलमंगला सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में असंतोष के सुर मुखर हो रहे हैं। हंगल विधानसभा से वर्तमान विधायक और पूर्व एक्साइज मिनिस्टर मनोहर तहसीलदार के समर्थकों ने उनका टिकट कटने पर प्रदर्शन किया है। जगलुर से वर्तमान विधायक एचपी राजेश का भी टिकट कटा है और वह सिद्धारमैया से मिलने बेंगलुरु गए हुए हैं। 

कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेताओं के बीच उभरे मतभेद दरअसल मल्लिकार्जुन खड़गे और डीके शिवकुमार जैसे नेताओं के बीच की रंजिश की वजह से हो रही है। सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच की गुटबाजी असर अब कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन में दिख रहा है। हालांकि इन सबके बीच नाराज नेताओं के निशाने पर फिलहाल सिद्धारमैया ही हैं। टिकट पाने से वंचित कुछ नेताओं ने उन्हें तानाशाह तक बता डाला है। 

 राहुल गांधी कर्नाटक में बड़ी रैली कर रहे हैं और कांग्रेस ने सिद्धारमैया पर और उनके काम पर पूरा विश्वास कर रही है। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं में फैले असंतोष को कम करने के लिए वरिष्ठ नेताओं की एक टीम बनाई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें