फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव: राहुल गांधी का ये प्लान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कर देगा खुश

Sat, 14 Apr 2018 04:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
कर्नाटक में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने कमर कस ली है। जहां भाजपा नेता चुनाव प्रचार में लगे हैं वही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी राज्य में अभी कम से कम तीन दौरे और कर सकते हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी हर हाल में इस चुनाव में जीत दर्ज कर देश में कांग्रेस के खिलाफ चल रही हवा पर विराम लगाना चाहते हैं। बता दें कि राहुल राज्य में दोबारा चुनाव जीतने के लिए पिछले काफी समय से लगातार प्रदेश के दौरे कर रहे हैं। वह मंदिर और मठों के भी लगातार जा रहे हैं।  

कर्नाटक में 12 मई को चुनाव होना है। इससे पहले राहुल ने राज्य में तीन कार्यक्रम तय किए हैं। उम्मीद है कि वह अब ऐसी जगहों पर जाएंगे जहां अभी तक चुनाव प्रचार करने नहीं गए हैं। कांग्रेस के एक नेता का कहना है कि वह कांग्रेस की जीत के लिए पूरी तरह से सुनिश्चित हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस ने राज्य में काम के साथ साथ यहां की जनता को सम्मान भी दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह राहुल गांधी इस दौरान रोड शो करेंगे। बता दें कि राहुल गांधी हाल ही में जल्दी-जल्दी 6 बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। पिछला दौरा उन्होंने 6 और 7 अप्रैल को किया था। राज्य में तीन पार्टियों में सीधी टक्कर मानी जा रही है। जिसमें कांग्रेस, भाजपा और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस है। जेडीएस बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। कर्नाटक में 12 मई को चुनाव होंगे जबकि 15 मई को चुनाव के नजीजे आएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें