फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक में टिकट के लिए हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने पार्टी कार्यालय घेरा, खूब हुई नारेबाजी

Mon, 03 Apr 2023 02:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

सलीम अहमद ने बताया कि हमारे टिकटों की भारी मांग है। मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। इस बैठक में टिकट पाने वाले उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे।
विज्ञापन
टिकट की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। इसके साथ ही टिकट पाने के लिए पार्टी नेताओं की दावेदारी भी शुरू हो गई है। सोमवार को बेंगलुरु स्थित कांग्रेस मुख्यालय में टिकट की मांग को लेकर खूब हंगामा हुआ। दरअसल कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता टिकट की मांग लेकर बेंगलुरु स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। वहीं कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि सर्वे के बाद ही उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे। बता दें कि कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी भी कर चुकी है। 

विज्ञापन


सर्वे के बाद दिए जाएंगे टिकट
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के टिकट की मांग के बीच कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद ने बताया कि हमारे टिकटों की भारी मांग है। मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। इस बैठक में टिकट पाने वाले उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे। हमने सर्वे कराए हैं और जो भी सबसे अच्छा उम्मीदवार होगा, उसे टिकट दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें- EC: निर्वाचन आयोग ने किया चुनाव की तारीखों का एलान, इन सीटों पर उपचुनाव की भी हुई घोषणा
विज्ञापन


124 सीटों पर घोषित किए जा चुके हैं उम्मीदवार
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर होगी। इस बैठक में बाकी उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जा सकते हैं। कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों में से 124 सीटों पर कांग्रेस पहले ही उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर चुकी है। कांग्रेस की नजर अल्पसंख्यक वोटों के साथ ही महिला मतदाताओं पर भी है। पहली सूची में भी कांग्रेस ने छह महिलाओं और आठ अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को टिकट दिया है। दूसरी लिस्ट में भी इन दोनों वर्गों को साधने की कोशिश हो सकती है। 
विज्ञापन


बता दें कि चुनाव आयोग कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर चुका है। इस एलान के मुताबिक कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं मतगणना 13 मई को की जाएगी। कर्नाटक चुनाव एक ही चरण में होंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें