फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: संघ पर प्रतिबंध का मामला, पूर्व सीएम शेट्टार का दावा- उनकी सरकार में ऐसा आदेश नहीं दिया गया

Mon, 20 Oct 2025 07:10 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कांग्रेस सरकार अपने आदेश का बचाव करने के लिए शेट्टार के नेतृत्व वाली तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा जारी साल 2013 में जारी उस सर्कुलर का हवाला दे रही है, जिसमें स्कूल परिसर और उससे जुड़े खेल के मैदानों का इस्तेमाल केवल शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए करने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : X / @siddaramaiah
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने राज्य में संघ की गतिविधियों को प्रतिबंध करने वाला आदेश जारी किया है, जिस पर राज्य की राजनीति गरमा गई है। सिद्धारमैया ने दावा किया कि यह आदेश नया नहीं है और पूर्व की भाजपा सरकार ने ही यह आदेश पारित किया था। अब सिद्धारमैया के इस दावे पर भाजपा के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में ऐसा कोई आदेश पारित नहीं किया गया। 
विज्ञापन


सिद्धारमैया का दावा- भाजपा सरकार में लागू हुआ आदेश
राज्य सरकार ने शनिवार को एक आदेश जारी किया था जिसमें किसी भी निजी संगठन, संघ या व्यक्तियों के समूह द्वारा अपनी गतिविधियों के लिए सरकारी संपत्ति या परिसरों का उपयोग करने हेतु पूर्व अनुमति अनिवार्य कर दी गई थी। हालांकि सरकारी आदेश में आरएसएस का नाम स्पष्ट रूप से नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि आदेश के प्रावधानों का उद्देश्य संघ की गतिविधियों, जिसमें उसके रूट मार्च भी शामिल हैं, को प्रभावित करना है। 

कांग्रेस सरकार अपने आदेश का बचाव करने के लिए शेट्टार के नेतृत्व वाली तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा जारी साल 2013 में जारी उस सर्कुलर का हवाला दे रही है, जिसमें स्कूल परिसर और उससे जुड़े खेल के मैदानों का इस्तेमाल केवल शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए करने का आदेश दिया गया था। विपक्ष द्वारा सरकार पर संघ को निशाना बनाने के आरोपों पर सत्तारूढ़ कांग्रेस कह रही है कि वह केवल पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के फैसले को लागू कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi: INS विक्रांत पर लड़ाकू विमानों को उड़ान भरते देखा, देशभक्ति गीत सुने; देखें PM मोदी का दिवाली उत्सव
विज्ञापन


शेट्टार ने सिद्धारमैया के दावों को खारिज किया
शेट्टार ने हुबली में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'वे (सरकार) अब दावा कर रहे हैं कि वे उस आदेश को जारी रख रहे हैं जो भाजपा सरकार ने जगदीश शेट्टार के मुख्यमंत्री रहते जारी किया था। यह कोई आदेश ही नहीं था, जब किसी संगठन ने अपनी गतिविधियों के लिए स्कूल परिसर के इस्तेमाल की अनुमति मांगी, तो शिक्षा विभाग ने एक सर्कुलर के रूप में अनुमति देने से इनकार कर दिया था।' कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'जब मैं मुख्यमंत्री था, तब यह कैबिनेट द्वारा लिया गया कोई फैसला नहीं था। यह पूरे राज्य के लिए कोई सामान्य सर्कुलर भी नहीं था, और इसमें आरएसएस का कोई जिक्र नहीं था।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें