फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIMIM नेता का ऐलान- केंद्रीय मंत्री हेगड़े की जुबान काटने वाले को 1 करोड़ का इनाम

Wed, 27 Dec 2017 04:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
AIMIM नेता गुरुसंत पट्टेदार - फोटो : ANI
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े की जुबान काटने वाले को 1 करोड़ रुपये इनाम देने की घोषणा की है। दरअसल हेगड़े ने रविवार को कुकनूर में एक सभा में कथित तौर पर कहा था कि धर्मनिरपेक्ष लोगों को अपने खानदान का पता नहीं होता।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- IAS अधिकारियों पर मोदी सरकार सख्त, कहा- संपत्ति का ब्योरा दो वरना प्रमोशन नहीं

कलबुर्गी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुरुसंत पट्टेदार ने कहा कि हेगड़े के बयान से दलितों, मुसलमानों, पिछड़ी जातियों और धर्मनिरपेक्षतावादियों को तकलीफ पहुंची है। खुद को दलित नेता बताने वाले पट्टेदार ने मंत्री की जिह्वा काट कर लाने वाले को एक करोड़ रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इसके लिए उन्होंने बाकायदा 26 जनवरी तक का समय दिया है।

 पट्टेदार फिलहाल असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) से जुड़े हुए हैं। 
  The one who cuts off Ananthkumar Hegde's tongue and gets it to us, we will reward that person Rs.1 crore:  Gurushant Pattedar, former Kalaburgi Zilla Panchayat member & AIMIM leader on Hegde's remarks about the constitution. pic.twitter.com/FfQWtkbKmr — ANI (@ANI) December 26, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

हेगड़े की टिप्पणी देश की मिश्रित पहचान पर सीधा हमला: कांग्रेस

ananth kumar hegde
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के संविधान बदलने के बयान पर कांग्रेस ने भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है। कांग्रेस ने कहा है कि यह देश की मिलीजुली पहचान पर सीधा हमला है और पार्टी ऐसे किसी प्रयास का पुरजोर विरोध करेगी।

पार्टी प्रवक्ता गौरव गोगोई ने कहा कि हेगड़े के बयान से भाजपा और आरएसएस का मुखौटा उतर गया है। उन्होंने कहा कि पद की शपथ, संवैधानिक मूल्यों को कमजोर करना मोदी सरकार की विशेषता बन गई है। गौरतलब है कि कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री ने कर्नाटक में एक सभा में कहा था वह संविधान का सम्मान करते हैं, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें बदलाव करना पड़ेगा। गोगोई ने पूछा है कि क्या प्रधानमंत्री मोदी हेगड़े के बयान पर अपनी चुप्पी तोड़ेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें