फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक : पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले 14 पूर्व विधायकों को कांग्रेस ने निकाला

Tue, 30 Jul 2019 10:05 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कांग्रेस ने कर्नाटक के अपने उन 14 पूर्व विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में मंगलवार को निष्कासित कर दिया। इन विधायकों को हाल ही में कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष ने अयोग्य ठहराया था। 

विज्ञापन


पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इन विधायकों को निकालने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव के प्रस्ताव को अनुमति दे दी है। 



कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन नेताओं को पार्टी से निकालने की अनुशंसा की थी। इन 14 नेताओं ने कुछ हफ्ते पहले पार्टी से बगावत करते हुए इस्तीफा सौंपा था जिसके बाद पार्टी ने इनके खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की मांग की थी। इस पर इन लोगों को अयोग्य ठहराया गया था। अब इन नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।
विज्ञापन


विधायक पद से इन नेताओं के इस्तीफा देने के बाद कर्नाटक में कांग्रेस-जद (एस) सरकार गिर गई थी। इसके बाद वहां बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। इससे पहले एचडी कुमारस्वामी राज्य के मुख्यमंत्री थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें