फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधन: मशहूर वैमानिकी वैज्ञानिक सुधींद्र हलदोद्दरी नहीं रहे

Sat, 03 Jul 2021 04:34 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बंगलूरू

सार

  • वैज्ञानिक सुधींद्र हलदोद्दरी ने आईआईटी मद्रास से स्नातक सुधींद्र ने डीआरडीओ और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में अपनी सेवाएं दी थीं। वह अखबारों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर लेख भी लिखा करते थे।
विज्ञापन
वैज्ञानिक सुधींद्र हलदोद्दरी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाने-माने वैमानिकी वैज्ञानिक सुधींद्र हलदोद्दरी (61) नहीं रहे। वैज्ञानिक को दिल का घातक दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर बचाया नहीं जा सका। उनकी मौत के दिन ही कन्नड़ पुस्तक प्राधिकार ने डॉ. अनुपमा निरंजन चिकित्सा एवं विज्ञान लेखन पुरस्कार सुधींद्र को देने का एलान किया।

विज्ञापन


वैज्ञानिक सुधींद्र हलदोद्दरी आईआईटी मद्रास से स्नातक सुधींद्र ने डीआरडीओ और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में अपनी सेवाएं दी थीं। वह अखबारों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर लेख भी लिखा करते थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सुधींद्र को श्रद्धांजलि देते हुए इसे बड़ी क्षति बताया। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने भी गहरा दुख जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें