फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Karnataka: 2018 में चुनाव जीते विधायकों में 97 फीसदी करोड़पति, 35 फीसदी दागी भी पहुंचे थे कर्नाटक विधानसभा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 15 Mar 2023 06:22 PM IST

सार

224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा में जीतने वाले 221 विधायकों के हलफनामों का एडीआर ने विश्लेषण किया था। इसके मुताबिक 221 में से 77 यानी की 35 फीसदी पर आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें से 54 पर गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा - फोटो : AMAR UJALA
कर्नाटक विधानसभा चुनावों का एलान जल्द ही हो सकता है। इससे पहले ही सभी पार्टियां चुनावी तैयारी में लग गई हैं। मौजूदा विधानसभा की बात करें तो 2018 में 104 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। हालांकि, 224 सीटों वाली विधानसभा में 113 के बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई थी। कांग्रेस को 80 तो जेडीएस को 37 सीटों पर जीत मिली थी। 2018 में चुनकर आए विधायकों की बात करें तो इनमें से 97% करोड़पति थे। वहीं, 35 फीसदी दागी भी विधानसभा पहुंचे थे। 
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा - फोटो : AMAR UJALA
कर्नाटक विधानसभा चुनावों का एलान जल्द ही हो सकता है। इससे पहले ही सभी पार्टियां चुनावी तैयारी में लग गई हैं। मौजूदा विधानसभा की बात करें तो 2018 में 104 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। हालांकि, 224 सीटों वाली विधानसभा में 113 के बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई थी। कांग्रेस को 80 तो जेडीएस को 37 सीटों पर जीत मिली थी। 2018 में चुनकर आए विधायकों की बात करें तो इनमें से 97% करोड़पति थे। वहीं, 35 फीसदी दागी भी विधानसभा पहुंचे थे। 

कितने विधायकों पर अपराधिक मामले दर्ज 
224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा में जीतने वाले 221 विधायकों के हलफनामों का एडीआर ने विश्लेषण किया था। इसके मुताबिक 221 में से 77 यानी की 35 फीसदी पर आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें से 54 पर गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। 2013 के मुकाबले 2018 में दागी विधायकों की संख्या में इजाफा हुआ। 2013 के विधानसभा चुनाव में जीते विधायकों में से 34 फीसदी दागी थे।

चार विधायकों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा  
चार विधायकों ने अपने ऊपर हत्या का प्रयास (IPC-307) से जुड़े मामले घोषित किए थे। वहीं, छह विधायकों पर भड़काऊ भाषण (IPC-153A, 295A) देने से जुड़े मामले दर्ज थे। पार्टीवार नजर डालें तो 2018 में जीते विधायकों में से भाजपा के 42, कांग्रेस के 23 और जेडीएस के 11 विधायक दागी थे। 

कर्नाटक विधानसभा - फोटो : AMAR UJALA
चुनाव दर चुनाव बढ़ती दागियों की संख्या
साल    दागी विधायक 
2008    42 
2013    74 
2018    77 
स्रोत: ADR

करोड़पति विधायकों संख्या भी बढ़ी 
2018 में जीते विधायकों में से 215 करोड़पति थे। 2013 के मुकाबले करोड़पति विधायकों की संख्या में इजाफा हुआ। 2013 में जीते विधायकों में से एडीआर ने 218 विधायकों के हलफनामों का विश्लेषण किया था। इनमें से 203 करोड़पति थे। वहीं, 2008 में करोड़पति विधायकों की संख्या 134 थी। 

किस पार्टी से कितने करोड़पति जीते 
पार्टीवार करोड़पति विधायकों की बात करें तो 2013 में भाजपा के 93 फीसदी विधायक करोड़पति थे जो 2018 में बढ़कर 98 फीसदी हो गए। कांग्रेस विधायकों की बात करें तो 2013 में कांग्रेस के 95 फीसदी विधायक करोड़पति थे। वहीं, 2018 में यह आंकड़ा 99 फीसदी पर पहुंच गया। राज्य की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी जेडीएस के 2013 में 95 फीसदी विधायक करोड़पति थे। वहीं, 2018 में भी पार्टी के 95 फीसदी विधायक करोड़पति थे। 

2018 विधानसभा चुनाव में करीबन 110 विधायकों ने अपने पास 10 करोड़ से अधिक संपत्ति बताई गई थी। इसके अलावा 48 विधायक ऐसे भी हैं जिनकी संपत्ति पांच करोड़ से लेकर 10 करोड़ तक के बीच है। एक से पांच करोड़ तक की संपत्ति वाले विधायकों की संख्या 57 थी। छह विधायक ऐसे भी हैं जिनकी संपत्ति 20 लाख से एक करोड़ के बीच थी।   
 

कर्नाटक विधानसभा - फोटो : AMAR UJALA
चुनाव दर चुनाव बढ़ते करोड़पति विधायक
साल    करोड़पति विधायक   
2008    134
2013    203
2018    215
स्रोत: ADR

कितनी पढ़ी-लिखी है कर्नाटक विधानसभा?
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 में चुनकर आए विधायकों में 80 विधायकों की शैक्षिक योग्यता पांचवीं से बारहवीं के बीच थी। 135 विधायकों ने खुद को स्नातक या उससे अधिक पढ़ा लिखा बताया था। एक विधायक ने खुद को केवल साक्षर बताया, वहीं एक अन्य ने शपथ पत्र पर अपनी शैक्षिक योग्यता का जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next