कर्नाटक के मंगलूरू तट से दूर अरब सागर में मछली पकड़ने वाली एक नाव के डूबने से छह मछुआरे लापता हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना आज सुबह हुई। घटना के समय नाव पर कुल 22 मछुआरे सवार थे, जिनमें से 16 मछुआरों को बचा लिया गया है। वहीं, लापता मछुआरों को ढूंढने के लिए खोज और बचाव अभियान चल रहा है।