फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: दो कारों की भिड़ंत में 6 की मौत, चार घायल

Sun, 30 Dec 2018 04:15 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कर्नाटक के गदक में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 6 लोगों की मौत और चार लोगों के घायल होने की खबर है। खबरों मुताबिक सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर कोप्पल लौट रहे थे। 
विज्ञापन

 


मंदागिरी रिंग रोड पर यह हादसा हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी इस तरह के हादसे होते रहे हैं। बीते महीने 17 नवंबर को हुबली में तड़के सुबह एक सड़क हादसा हुआ था।  इस हादसे में 10 लोग घायल हुए थे जबकि 6 लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा नेशनल हाईवे नंबर 63 पर हुआ था। बस और ट्रक में हुई इस भीषण टक्कर में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें