फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: कलबुर्गी में दो बसों के बीच भिड़ंत, 4 यात्रियों की मौत, 10 घायल

Sat, 02 Jun 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कर्नाटक के कलबुर्गी में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, यहां कर्नाटक रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन की दो बसों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है। इस बस हादसे में 4 यात्रियों की और 10 लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ भी सकता है। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शनिवार सुबह हुआ। इससे पहले, मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य चलाया और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान कर रही है। 





उल्लेखनीय है कि हाल ही में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट में बताया गया है कि पहले की तुलना में अब सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा जानलेवा साबित हो रही है। ट्रैफिक इतना अधिक बढ़ गया है कि इसकी वजह से देश में रोजाना लगभग 400 लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में साल 2015 में 5 लाख एक हजार 423 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें एक लाख 46 हजार 133 लोगों की जान गई। वहीं 2016 में चार लाख 80 हजार 652 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें एक लाख 50 हजार 785 लोगों की जान गई। यानी की 2015 की तुलना में 2016 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में चार फीसदी की कमी तो आई लेकिन मरने वालों के आंकड़े में तीन फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें