कर्नाटक चुनाव प्रचार अब अपने चरम पर है और यह धीरे-धीरे अंत की ओर बढ़ेगा। सभी चुनावी पार्टियां अपने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए प्रचार में लगी हैं और बड़े बड़े वायदे कर रही हैं। इसी चुनावी गहमागहमी के बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो लोगों को भय के साये में नहीं बल्कि अपनी बुद्धिमानी से वोट देने की गुहार लगा रहा है।
यंग इंडिया इनिशिएटिव के नाम वाले एक संगठन द्वारा जारी यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में हाल के मुद्दो को उजागर करके मनोवैज्ञानिक रूप भय फैलाने का प्रयास करने की वजर से चर्चा का विषय बन रहा है।
इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि किस तरह से पश्चिमी खान-पान, पहनावे को लेकर लोगों को कुछ भी बोलने से मना किया जा रहा है। वीडियो कई वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ मिनट के इस वीडियो में एक युवा जोड़ा भी दिखाया गया है जिसमें हिंदू लड़की और एक मुस्लिम लड़का दिखता है, उन दोनों को कथित रिश्ते की वजह से भीड़ बहुत क्रूड़ता से मारती हुई दिखाई जा रही है।