फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'आपको कन्नड़ आती है?' सीएम सिद्धारमैया ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पूछा सवाल; मिला ये जवाब

Tue, 02 Sep 2025 02:39 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के मैसूर दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बीच हल्की-फुल्की बातचीत हुई। इस दौरान सीएम सिद्धारमैया ने राष्ट्रपति से पूछा कि क्या आपको कन्नड़ आती है? इस सवाल के जवाब में मुर्मू ने कहा कि नहीं, लेकिन सीखने की कोशिश करूंगी। इस दौरान राष्ट्रपति ने सभी भाषाओं और संस्कृतियों के सम्मान की बात कही।

विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू । - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को कर्नाटक के मैसूर दौर पर थीं। जहां उनके और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बीच एक हल्की-फुल्की और दिलचस्प बातचीत देखने को मिली। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग (एआईएसएच) के डायमंड जुबली कार्यक्रम में जब सीएम सिद्धारमैया ने स्वागत भाषण के दौरान मुस्कुराते हुए पूछा कि क्या आपको कन्नड़ भाषा आती है? तो इसपर राष्ट्रपति मुर्मू भी मुस्कराईं और बोलीं नहीं, लेकिन मैं सीखने की कोशिश करुंगी।

विज्ञापन


बता दें कि इस मौके पर राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एयरपोर्ट पर किया। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव और मैसूर राजघराने के युवराज और भाजपा सांसद यदुवीर वाडियार भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:-  पीएम मोदी की चीन यात्रा: एससीओ समिट में आतंकवाद पर भारत का सख्त रुख, राजनाथ सिंह बोले- कूटनीति की मिसाल

कन्नड़ मेरी मातृभाषा नहीं- राष्ट्रपति मुर्मू

विज्ञापन

राष्ट्रपति ने आगे कहा कि कन्नड़ मेरी मातृभाषा नहीं है, लेकिन मैं अपने देश की सभी भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं को बहुत सम्मान और प्रेम देती हूं। उन्होंने कहा कि हर कोई अपनी भाषा, परंपरा और संस्कृति को जीवित रखे, मैं इसके लिए शुभकामनाएं देती हूं। मैं कन्नड़ भाषा को धीरे-धीरे सीखने की कोशिश करूंगी। 

ये भी पढ़ें:- Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान की मदद के लिए आगे आया भारत, MEA बोला- मानवीय सहायता और राहत सामग्री भेजी
विज्ञापन


सीएम ने कन्नड़ सीखने को बताया था जरूरी 
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि जो भी कर्नाटक में रहता है, उसे कन्नड़ बोलनी आनी चाहिए। हम सब कन्नड़िगा हैं। उनके इस बयान पर विपक्ष ने आपत्ति जताई थी और विरोध भी किया था। अपने पिछले कार्यकाल में भी वे कन्नड़ भाषा को बढ़ावा देने की वकालत कर चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें