राहुल गांधी के बयान पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आरोपों के बाद कांग्रेस ने भी तुरंत पलटवार कर दिया। राहुल गांधी के पक्ष में कांग्रेस प्रवक्ता कपिल सिब्बल और रणदीप सूरजेवाला ने मोर्चा संभाला। कपिल सिब्बल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि "जैश ए मोहम्मद को तो भाजपा ने ही खड़ा किया। कौन थे जो मसूद अजहर को कंधार छोड़कर आए थे। इनके विदेशमंत्री तो मसूद अजहर को छोड़ने कंधार गए थे।"
कपिल सिब्बल ने अमित शाह पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि "इस कैंसर को खत्म करना चाहिए। जैश-ए-मोहम्म्मद को भाजपा ने पैदा किया है। मसूद अजहर को भाजपा ने पैदा किया है। आज कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं जो पिछले साठ सालों से जवानों के साथ खड़ी है।"
भाजपा और अमित शाह पर सीधा हमला बोलते हुए कपिल सिब्बल ने "कहा कि सेना की कामयाबी पर राजनीति बंद करो। सेना को चुपचाप अपना काम करने दो।"
"ये काम चुपचाप बिना राजनीति किए होते रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि सेना के कामों को राजनीति में लाया जा रहा है। सिब्बल ने दावा किया कि सर्जिकल स्ट्राइक जैसे ऑपरेशन सेना पहले भी करती रही है लेकिन किसी सरकार ने इस पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम नहीं किया।"
खास बात ये कि पूरी तैयारियों के साथ आए कांग्रेस प्रवक्ताओं ने इस दौरान एक वीडियो चलाकर प्रधानमंत्री मोदी के पुराने बयान भी दिखाए।