फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में घुसपैठिए रोज हमला करते हैं, शाह बताएं कैसे बढ़ी पाक की हिम्मत: सिब्बल

Sat, 06 May 2017 03:43 AM IST
 ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल ( फाइल फोटो)
विज्ञापन
यूपीए सरकार के समय सीमा पार से घुसपैठ को लेकर दिए गए अमित शाह के एक बयान को लेकर कांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने शाह से सवाल किया कि अब वे बताएं कि आखिर घुसपैठियों की हिम्मत इतनी कैसे बढ़ गई कि वे बार-बार सीमा पार कर रहे हैं। बकौल सिब्बल यूपीए सरकार के समय शाह ने कहा था कि यदि मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो घुसपैठियों की सीमा पार करने की हिम्मत नहीं होगी।
विज्ञापन

 
सिब्बल ने कहा कि भाजपा के नेता कहते थे कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं हो सकती। फिर पीएम खुद ही पाकिस्तान चले गए और अब फिर कह रहे हैं कि बातचीत नहीं करेंगे। सिब्बल ने कहा कि हकीकत यह है कि पाकिस्तान और कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार के पास कोई नीति नहीं है। सिब्बल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी चीनी प्रधानमंत्री के साथ यहां झूला झूल रहे थे और अब उसी चीन ने बैठक के लिए भारत आने से इनकार कर दिया है। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि कश्मीर में स्कूल-कॉलेज के बच्चे सड़क पर आ गए हैं। ऐसा कभी नहीं हुआ। ये देश के सामने गंभीर सवाल है कि बच्चे सड़कों पर आ जाएं तो कहीं ना कहीं सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए। अभी ऑपरेशन चल रहा है शोपियां में चार हजार सैनिक गांव में एंटीटेरर सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं। पहले एंटीटेरर सर्च ऑपरेशन 1990 में हुआ था जो 27 साल पहले हुआ था। कहीं ना कहीं सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


कश्मीर में पथराव हो रहा है। बैंक लूटे जा रहे हैं। अक्तूबर से अभी तक 13 बैंक डकैती हो चुकी हैं। सैनिक, बैंक कर्मचारी व अधिकारी मारे जा रहे हैं, लेकिन पीएम चुप हैं। वैसे तो पीएम काफी बोलते हैं, लेकिन यह दुखद है कि अभी वे चुप हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें