फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के साथ फोटो खिंचवाता दिखा कन्हैया पर 'हमला' करने वाला

Mon, 06 Jun 2016 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : facebook
विज्ञापन
जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर प्लेन के अंदर हमला करने वाला मानस डेका रविवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ नजदीकियां बढ़ाता दिखा। इस दौरान अमित शाह के साथ खींची तस्वीरों को उसने फेसबुक पर पोस्ट किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते 24 अप्रैल को जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने दावा किया था कि मुंबई से पुणे जाते समय प्लेन के अंदर एक व्यक्ति ने उस पर जानलेवा हमला किया था। आरोपी ने उसका गला दबाने का प्रयास किया था। कन्हैया ने आरोप लगाया था कि उसका गला दबाने वाला व्यक्ति भाजपा समर्थक है। बाद में पुलिस ने मानस डेका नाम के व्यक्ति को हिरासत में ले‌ लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने दावा किया था कि मामला सीट को लेकर झगड़े का था। 

वही मानस डेका रविवार को अमित शाह के पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके साथ दिखा। जहां अमित शाह राज्य सरकार द्वारा आयोजित 'प्रमोद महाजन स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप मिशन' कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। असमिया छात्रों के एक प्रतिनि‌धिमंडल के साथ शाह से‌ मिलने पहुंचे डेका ने अपने साथियों के साथ अमित शाह के साथ कुछ तस्वीरें भी खिंचवाई। जिन्हें उसने फेसबुक पर पोस्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें